स्वामी विवेकानंद जी की 151 जयंति

प्रेस विज्ञप्ति
पूरा कोटा शामिल हुआ युवाभिनंदन युवा मत दीपदान में

कोटा- 11 जनवरी 2014। स्वामी विवेकानंद जी की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा योजना के द्वारा सुघोष इण्डिया, जिला प्रशासन व जेसीआई कोटा रॉयल के संयुक्त तत्वाधान में युवाभिनंदन दिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गाया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम 12 बजे एल. बी.एस. एकडेमी में भाषण, नारा व फेस मेंकिग प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरित किए गए जिसके मुख्य अतिथि गांधी जीवन दर्शन समिति के सम्वंयक व राष्ट्रीय युवा योजना के संयोजक पंकज मेहता, विशिष्ट अतिथि विजय पालीवाल व अध्यक्षता मोदी कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ लक्ष्मी कांत दाधीच की। जिसमें कल चयनित 11 श्रेष्ट वक्ताओं ने अतिथियों के समक्ष पुरूस्कार वितरण समारोह में ‘युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका‘ विषय पर ही अपने विचार व्यक्त किए जिसमें ख्याति मोरवानी प्रथम, नेहा द्वितीय व त्रिशना तृतीय रही वही नारा लेखन में प्रीति डैनी प्रथम, तरूण पांचाल द्वितीय व अक्षीता जैन तृतीय रही। फेस मेंकिग प्रतियोगिता में प्रियंका नामा व मोनू शर्मा प्रथम, प्रीति डैनी व अदिती शर्मा द्वितीय व दिपीका सिंह व भूपेन्द्र कौर तृतीय रही। पंकज मेहता ने जहॉ विद्यार्थियों को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी वही डॉ लक्ष्मी कांत दाधीच ने विद्यार्थियों को विवेकानंद के समान स्त्री सम्मान करने का अनुरोध किया। विजय पालीवाल ने विद्यार्थियों को सजग, सर्तक रह कर भ्रष्टाचार दूर करने में सहयोग करने का आग्रह किया। एडिशनल ओ. आई. सी यज्ञ दत्त हाड़ा ने विद्यार्थियों को वोट देने हेतु प्रेरित किया।
तत्पश्चात शाम 6ः00 बजे तलाव की पाल, पर सैकड़ों लोगों उपस्थिति में बराहदरी, नयापुरा में दीपदान का अद्भुत आयोजन किया गया जिसमें कोटा के नागरिको ने बड़ चड़ हिस्सा लिया। युवा मत दीपदान महोत्सव के मुख्य अतिथि जिला परिषद के सी.ई.ओ. पी.सी पवन, विशिष्ट अतिथि गांधी जीवन दर्शन समिति के सम्वंयक व राष्ट्रीय युवा योजना के संयोजक पंकज मेहता रहे जिनका स्वागत जेसीआई कोटा रॉयल के अध्यक्ष रवि विजयवर्गीय ने किया। कार्यक्रम सचिव निधि प्रजापति ने बताया की इस अद्भुद कार्यक्रम की शुरूआत में स्वामी विवेकानंद की स्मृति में बच्चों अतिशबाजी की व अतिशी अनार, फूलझाडी चलाई व स्वामी विवेकानंद की जय, सब मतदान करो व पोलियो की दवा जरूर पिलाये के नारे लगाये। कोटा के प्रबुद्धो जनो में डॉ लक्ष्मी कांत दाधीच, सरपंच रफीक पठान, मनु पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, एडिशनल ओ. आई. सी यज्ञ दत्त हाड़ा, वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय के समस्त शोधार्थी, राजस्थान नव निर्माण सेना के अध्यक्ष हिम्मत सिंह हाड़ा, राष्ट्रीय जल बिरादरी के ब्रजेश विजयविर्गीय, आई.एस.एल.वायरलेस कम्पनी के संस्थापक लोकेश भटनागर, गुरूकुल शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष गौरव भटनागर व महामंत्री नीतू मेहता प्रमुख रहे व अंत में धन्यवाद दिया।

With Regards

Nidhi Prajapati

President

National Youth Project,Kota Unit.

12-1-14 news for vivekanand jayanti.docx

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *