स्वामी विवेकानंद जी की 151 जयंति

प्रेस विज्ञप्ति

स्वामी विवेकानंद जी की 151 जयंति पर प्रतियोगिताऐं व दीपदान
राष्ट्रीय युवा योजना युवा दिवस पर मनाएगा युवाभिनंदन दिवस

कोटा- 10 जनवरी 2014। राष्ट्रीय युवा योजना के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सुघोष इण्डिया, जिला प्रशासन व जेसीआई कोटा रॉयल के संयुक्त तत्वाधान में युवाभिनंदन दिवस मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत 11 जनवरी को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए फेस पेंटिग, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।राष्ट्रीय युवा योजना की सचिव निधि प्रजापति ने बताया की फेस पेंटिग का विषय मताधिकार व विश्व शांति नारा लेखन का विषय लोकतंत्र में युवा व भाषण प्रतियोगिता का विषय युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका रहेगा। नारा लेखन व फेस पेंटिग प्रतियोगिता महिला पॉलीटेक्नीक कॉलेज, महावीर भवन के पीछे 12 बजे व भाषण प्रतियोगिता विजन एकेडमी, 107/108, टी. टी. हॉस्पीटल के सामने पर 3 बजे आयोजित कि जाएगी जिनका पुरस्कार वितरण 12 जनवरी को एल. बी. एस. कॉलेज में किया जाएगा। 12 जनवरी को शाम 6:00 बजे तलाव की पाल, बराहदरी, नयापुरा में दीपदान का अद्भुत आयोजन किया जायेगा ।

Kindly find attachment to word file of news.

With Regards

Nidhi Prajapati

President

National Youth Project,Kota Unit.

news for vivekanand jayanti.docx

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *