प्रेस विज्ञप्ति

  • महिलाओं को सहयोग और उनके सम्मान का जश्न
  • पुरुषों ने कहा घर की महिलाओं के समान करेंगे सम्मान

कोटा | 12 जुलाई, 2015 | समाज में महिलाओं की स्थिति को लेकर पूरा भारत वर्ष चिंतित है | पुरुषों की संवेदनशीलता महिलाओं के लिए समाप्त हो रही है, इसीलिए कोटा में स्थापित में सोसाइटी हैज ईव (शी) इंटरनेशनल ट्रस्ट ने तलाव की पाल पर भारत के ग्रीन मैन के रूप में जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल घनी के निर्देशन में महिलाओं को सहयोग और उनका सम्मान नामक कार्यक्रम आयोजित किया | ट्रस्ट की ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की वर्तमान समाज में नैतिकता के मापदंड बेहद लचर हो गये हैं | आये दिन समाचार पत्रों और टीवी चेनल्स पर महिला हिंसा, बलात्कार, एसिड अटैक अपहरण की ख़बरे आती रहती है घटना घटित होने के बाद कुछ दिन तक लोग फेस बुक, व्हट्सअप पर अपनी संवेदनाए जताते है और फिर पुन: वही अपराधों की श्रंखला प्रारंभ हो जाती है | पुरूषों की सोच एवं संकीर्ण मानसिकता, सड़ी–गली व्यवस्था, रूढि़गत कुप्रथा को नारी– उत्थान को रोक दिया है इसलिए कार्यक्रम के दौरान वह उपस्थित पुरूषों ने तीन–तीन के समूह में स्त्री को सुरक्षित और सम्मानित वातावरण, घर और समाज देने के लिए स्लोगन के साथ घर बनाया गया ताकि महिला को उतना ही सुरक्षित लगे जितना की एक भ्रूण को माँ की कोख में लगता है |

सोसाइटी हैज ईव की सचिव रूचि व्यास ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनकी महत्ता बारे में बताते हुए बताया की वर्तमान समय में सामाजिक/राजनीतिक/शैक्षिक/व्यवसायिक आदि तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी सम्मानित हुई है और सफलता के शिखर को छुआ है | नारी वात्सल्य, मातृत्व, स्नेह, कोमलता, दया, ममता, त्याग, बलिदान का स्वरुप है | नारी, संसार की जननी है | नारीवादी गतिविधियों को गति मिली है पर हमें पुरूषों में भी स्त्रियों के प्रति संस्कार, उत्तरदायित्व और नैतिक गुणों का विकास करने होगा |

इस अवसर पर ट्रस्ट की कोटा शाखा के पदाधिकारी चंचल गौतम, पारुल सोनी, ऋतू कालरा, कोमल, रीना, नीतू मेहता, सुमन महेश्वरी, सुरभि, अलका भी उपस्थित रही |

सादर प्रकाशार्थ प्रेक्षित निधि प्रजापति

सम्पादक महोदय अध्यक्ष

+918107770920

Press note Man in support of woman.docx

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *