अन्तर्राष्ट्रीय युवा एन जी ओ समिट (इयोंस) में निधि प्रजापति करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व
कोटा | 22 जुलाई, 2015 | सोसाइटी हेज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी और राष्ट्रीय युवा योजना, कोटा की अध्यक्षा कुमारी निधि प्रजापति चेन्नई में 24 से 26 जुलाई को आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय युवा एन जी ओ समिट (इयोंस) में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी | निधि प्रजापति ने बताया की इयोंस में 120 राष्ट्रों के 350 से अधिक युवा जो की शांति और सदभावना, समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, उधमित्ता, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे भाग लेने आ रहे है जिसमे राजस्थान से वो अकेली लड़की है | कोन्फेरेंस 65 घंटों तक बिना रुके चलेगी जिसमें मैराथन, शोचालय, सांस्कृतिक कार्यों के साथ साथ 8 मिनट की हर प्रतिभागी की प्रस्तुति होगी जिसका उद्देश्य विश्व की युवाओं की सोच और उनके कार्यों को एक मंच पर लाना है | कोन्फेरेंस में देश विदेश के सभी प्रतिभागीओं को विश्व को उज्जवल, शांतिप्रिय और एकता के सूत्र में बंधने के लिए अपने सुझाव देने है | कोन्फेरेंस के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली मलाला युसूफजई सहित कई विश्व के विभिन्न युवा प्रेरक और समाज सेवा के अदिव्तीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाले युवाओं को समाज सेवा की एक नई दिशा दिखने और प्रेरित करने आ रहे है |
सादर प्रकाशार्थ प्रेक्षित निधि प्रजापति
सम्पादक महोदय अध्यक्षा 8107770920